मुरवास पुलिस ने कट्टा कारतूस सहित व्यक्ति को पकड़ा

Murwas Police Vidisha

विदिशा – जिले की मुरवास थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को ग्राम रुसिया की लिया पर पकड़ा है जिसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सिरोंज का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी, गौवंश अधिनियम के तहत स्थाई वारंटी भी है। आरोपी के विरुद्ध थाना मुरवास में आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवही कर विवेचना में लिया गया है।