CBSE 10th Result : स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल के पहले बैच का सफल परिणाम

springfield world school vidisha

विदिशा। CBSE ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है जिसमें विदिशा के स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल के पहले बैच का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिस सफलता पर स्कूल चेयरमेन योंगेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए स्टूडेंस्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • सीबीएसई ने कक्षा 10वी का रिजल्ट घोषित किया
  • पहले बैच का परिणाम 100 प्रतिशत रहाः चेयरमेन
  • शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवादः चेयरमेन

स्कूल चेयरमेन ने शिक्षकों सहित अभिभावकों तथा शुभचिंतकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी ऐसे ही बेहतर परिणाम हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही।

बता दें कि लाॅकडाउन के समय स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल द्वारा बीते 1 जून से बच्चों को निरंतर आॅनलाइन क्लास दी जा रही हैं और बच्चों को ई-लर्निंग का चैंपियन बनाया जा रहा है। जानकारी दी गई कि आॅनलाइन क्लास के दौरान अनुभवि शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जा रही है जिस दौरान बच्चों के डाउट्स को बखूबी दूर करते हुए आगे बढ़ा जा रहा है।