रिश्वत लेते पकड़ाए पिछोर नगर पालिका अधिकारी

Pichhore CMO

शिवुपरी। जिले के पिछोर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोग्वालियर  लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख 17 हजार रूपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बता दें कि सीएमओ द्वारा यह रिश्वत नगर परिषद के ही अध्यक्ष पुत्र से मांगी थी जिसकी शिकायत अध्यक्ष पुत्र द्वारा एक दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को थी। बता दें कि लोकायुक्त टीम ने शिवपुरी शहर के एक थ्री स्टार होटल में सीएमओ को रिश्वत लेते पकड़ा है।

बता दें कि पिछोर नगर परिषद में सीएमओ पिछले लम्बे समय से पिछोर नगर परिषद अध्यक्ष संजय पाराशर के बेटे मयंक पाराशर से स्वीकृत हुए निर्माण विकास कार्यों के कार्य आदेश देने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।