alot police

आलोट पुलिस ने जब्त की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार

आलोट। रतमाल जिले के आलोट में अवैध रूप ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त की है। आलोट थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी के मुताबिक बदनावर फंटा के पास एक बाइक सवार युवक को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 11 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। मौके से एक आरोपी भागने में कामियाब रहा। हालांकि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Back To Top