रतलाम जिले में सोयाबीन में अफलन से किसान परेशान

soybean ratlam

रतलाम, 15 अगस्त । ग्राम पंचायत एरवास के मेलुखेड़ी में किसान अपनी सोयाबीन की फसल को लेकर परेशान है । पदम सिंह आंजना, शंकरलाल शर्मा, फूंदासिंह राठौड़ सहित ऐसे कई किसान है जिनकी बीते दो सालों से भारी बारिश और ओले गिरने के कारण सोयाबीन की पैदावार नहीं हो सकी है जबकि अब इस बार फसल अफलन रह गई । इस बार सोयाबीन के पौधों की बढ़त तो अच्छी हुई है लेकिन फसल में अभी तक ना तो फूल आए हैं और नहीं फलियां । हालांकि किसानों ने सर्वे कराकर सारकार से मुआवजा देने की मांग की है ।