रतलाम के नेगरून मुख्य मार्ग पर जलभरव, पानी ठहरने से गंभीर बीमारियां पनपने का खतरा

Negrun Ratlam

रतलाम, 8 सितम्बर – आलोट के ग्राम पंचायत नेगरून के मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हो चुका है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियां होने सहित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत को कई बार समस्या से अवगत कराए जाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. आरोप लगाया गया कि नालों की समय पर सफाई ना होने से बरसात का पानी ठहरा हुआ है जो कि सड़कों पर भी आ चुका है ऐसे में जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की गई.