Gheri Village Pali

ग्राम घेनरी के पास पेड़ के सहारे हवा में लटका विद्युत पोल

घेनड़ी। पाली जिले के ग्राम घेनड़ी और पिलावनी के बीच स्थित 33 केवी विद्युत पोल जमीन से उखड़ने के बाद हवा में पेड़ के सहारे लटका हुआ है तो वहीं विद्युत डीपी से भी बिजली के तार लटक रहे है जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। व्यवस्थाओं के आभाव में विद्युत विभाग की साफ तौर पर लापरवाही देखी जात सकती है। बता दें कि यह पोल और विद्युत डीपी, पिलावनी से सिवास जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही है जहां से लोगों का आना जना लगा रहता है।

ग्रामीण के मुताबिक बारिश के दौरान तेज हवा के कारण बिजली पोल उखड़ गया है जो कि लगभग 8 दिनों से हवा में पेड़ के सहारे लटका हुआ है जिस पर कोई ध्यान जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं।

DOWNLOAD

Back To Top