खजुराहो में निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित, अपनी बंदूक लेकर निशाना लगाने आते हैं शूटर्स

Shooting Competition Khajuraho

खजुराहो। छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचे मंत्री जयवर्धन सिंह ने नगर में आयोजित होने वाली निशानेबाजी प्रतियोगिता को आगामी समय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने का आश्वासन दिया है।

दरअसल खजुराहो के शिव सागर तालाब क्षेत्र में कजलियां महोत्सव का आयोजन किया जाता है जहां इस दौरान निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित होती है जिसमें मध्य प्रदेश के कई हिस्सों से खिलाड़ी शामिल होते हैं। वहीं इस वर्ष के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर मंत्री जयवर्धन सिंह पहुंचे जहां उन्होने इस प्रतियोगिता को आगामी समय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक बिक्रम सिंह, छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, बड़ा मलहरा विधायक प्रद्मुन लोधी, खजुराहो नगर परिषद खजुराहो अध्यक्ष कविता सिह, जिला कलेक्टर मोहित बुंदस एवं एएसपी जयरा कुबेर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

DOWNLOAD