खुजराहो पहुंची नानाजी देशमुख की दत्तक पुत्री नंदिता पाठक

Dr Nandita Pathak

खजुराहो। स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर एवं भारत रत्न नानाजी देशमुख की दत्तक पुत्री डाॅ नंदिता पाठक ने खजुराहो प्रवास के दौरान स्वच्छ भारत अभियान मिशन के संबंध मे मीडिया के सामने अपने विचार रखे। डाॅ नंदिता पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसे देश के लोगों को मन से अपनाने की आवश्यकता है।

वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर डाॅ नंदिता पाठक ने बताया कि देश भर में लोगों ने इसका समर्थन किया और अब ईको फ्रेंडली थैलों का उपयोग करने का प्रयास देश की जनता कर रही है। बताया गया कि जल मंत्रालय खासकर स्वच्छता के लिए खास अभियान चला रहा है।