खजुराहो में विद्या भारती का संस्कृति महोत्सव आयोजित

Sanskriti Mahotsav

खजुराहो। सरस्वती शिशु मंदिर खजुराहो में विद्या भारती द्वारा संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छतरपुर जिले के समस्त सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कर्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां वीणा वाणी की वंदना के साथ किया गया जिसमें जिलेभर से आए छात्र-छात्राओं ने शिशु वर्ग, किशोर वर्ग, बाल वर्ग एवं तरुण वर्ग के तहत अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान डाॅ रितु शर्मा, संस्कृति प्रमुख शारदा मिश्रा, दीप्ति दीक्षित, रेखा रजक, राजीव शुक्ला, प्राचार्य रणमत शर्मा, समाज सेवी मोहन रजक, संगीत आचार्य रविंद्र अवस्थी मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

DOWNLOAD