अमरपाटन में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
अमरपाटन। पंडित अटल बिहारी उत्तर माध्यमिक विद्यालय अमरपाटन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरपाटन न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा ने समाज के हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होना आवश्यक होने तथा कानून की जानकारी होने व्यक्ति द्वारा अपराध नहीं किए जाने की बात कही।
न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को पास्को, मोटरयान अधिनियम की भी जानकारी दी। दूसरी ओर एजीपी उमेश कुमार शर्मा ने बच्चों को कानून का महत्व समझाते हुए साइबर अपराध सहित अन्य जानकारी की। इस दौरान अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ने भरण पोषण अधिनियम सहित अन्य जानकारी भी दी।