स्वच्छता कार्य के लिए रतलाम का सेवार्थ समूह पुरस्कृत

Ratlam Sevarth Samuh

रतलाम। जिले कासेवार्थ समूह युवा मंडल एक संस्था जो ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माध्यम से प्रयास करता है। समाज सेवा प्रयासरत संस्था सेवार्थ समूह द्वारा 1 मई 2018 से 31 जुलाई 2018 तक स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रतियोगिता के अंतर्गत ग्राम बंजली में 100 घंटे स्वच्छता कार्य किया है जिसके बाद संस्था को इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

वहीं प्रथम आने पर संस्था सदस्यों को नेहरू युवा केन्द्र रतलाम के जिला युवा समन्वयक करण सिंह सोनगरा, जिला कलेक्टर रुचिका चैहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा खेल मंत्रालय से आया 30 हजार रूपयों का चेक स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रशंसा पत्र के साथ सौंपा गया।

DOWNLOAD