अवैध रेत खनन पर आलोट प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Alot

आलोट। अवैध रेत खनन माफियाओं के खिलाफ रतमाल जिले के आलोट राजस्व विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बता दें कि अवैध खनन के लिए उपयोग में लिए गए 11 ट्रैक्टर ट्राली सहित 3 जेसीबी मशीन और 4 इंजन का जखीरा जब्त किया गया है।

  • 11 ट्रैक्टर ट्राली सहित 3 जेसीबी मशीन जब्त
  • बरखेड़ा थाना में खड़े कराए गए वाहन
  • एक से अधिक लोगों पर केस दर्जः एसडीएम

दरअसल आलोट क्षेत्र में लगातार अवैध खनन माफियाओं के सक्रीय होने की खबर मिल रही थी जिसके बाद आलोट एसडीएम चन्दर सिंह सोलंकी, राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम ने विट्ठलगढ़ शिप्रा नदी तट पर दबिश देकर अवैध खनन को रूकवाया। वहीं मौके से 11 ट्रैक्टर ट्राली सहित 3 जेसीबी मशीन और 4 इंजन का जखीरा जब्त करते हुए बरखेड़ा थाना पुलिस के सुपुर्दगी करते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों पर केस भी दिया किया गया।