इंदौर युवा मोर्चा का ईकोफ्रेंडली बैग वितरण अभियान शुरू

Indore Yuva Morcha

देपालपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा इंदौर जिला इकाई द्वारा 20 अगस्त से 2 अक्टूबर तक स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित ईकोफ्रेंडली बैग का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चैहान, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, धार सांसद छतर सिंह दरबार, राजगढ़ सांसद रोड़मल नागर, महू विधायक उषा ठाकुर द्वारा इंदौर जिले के पालाखेड़ी से की गई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा द्वारा उनके जन्मदिन पर अपने समर्थकों के साथ ग्राम के घरों तथा दुकानों पर जाकर लोगों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने की अपील की तथा ईकोफ्रेंडली बैग वितरित किए।

DOWNLOAD