जनकपुर पहुंचे मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बांटा दुग्ध संघ का बोनस

Janakpur Cooperative Milk Society Members

देपालपुर। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा की जनकपुर सहकारी दुग्ध समिति में संस्था के 89 सदस्यों को 5 लाख 50 हजार रूपये का बोनस वितरण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा शुद्ध के लिये युद्ध अभियान में दोषी पाये जाने पर प्रदेश सरकार किसी भी परिस्थिति में कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही करने में कोई संकोच नहीं करेगी।

इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि इंदौर दुग्ध संघ का प्रत्येक दूध उत्पादक शुद्ध के लिये युद्ध में खरे उतरेंगे जिसके लिए किसानों के लिये संघ स्तर पर अनेक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ संचालक रामेश्वर गुर्जर, विक्रम मुकाती एवं जनपद अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पारिया, रामसिंह पारिया, रवि दुबे, भारत सिंह चिमली, अशोक चैधरी, बच्चनसिंह सेठ उपस्थित रहे।