Kho Kho Competition

खोखो मैच में जीती विदिशा टीम, 22 को खेला जाएगा फाइनल

गंजबासौदा। विदिशा जिले के गंजबासौदा के सेंट एसआरएस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विदिशा, भोपाल, राजगढ़, रायसेन और सीहोर जिले की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया और अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए अपने वक्तव्य में खेल भावना से खेल खेलते हुए देश और समाज को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया। प्रतियोगिता का पहला मैच विदिशा और भोपाल जिले के बीच खेला गया जिसमें विदिशा की टीम ने 11 -1 के अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद रायसेन एवं राजगढ़ के बीच मैच खेला गया। वहीं इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा।

Back To Top