विदिशा के गौ सेवा सदन में पत्रकार से हुआ दुर्व्यवहार

Gaushala vidisha

विदिशा। श्री पुरूषोत्तम निराश्रित गौ सेवा सदन के कर्मचारियों द्वारा एक पत्रकार से कवरेज के दौरान दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है, जानकारी के मुताबिक श्री पुरूषोत्तम निराश्रित गौ सेवा सदन पहुंचे स्थानीय पत्रकारों ने जब गौ सेवा सदन के संबंध में जानकारी लेना चाही तो पत्रकारों को कवरेज करने से रोका गया जबकि मोबाइल छीनने तथा दुर्व्यवहार करते हुए गौशाला से बाहर भेजने की बात कही। पत्रकार तोरण सिंह ने बताया कि विट्ठल नगर गौशाला के संबंध में कुछ शिकायतें मिलने के बाद मौके पर जायजा लेने पहुंचे थे लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई, हालांकि गौ सेवा सदन के सचिव विष्णु नामदेव ने पत्रकारों द्वारा दबाव बनाए जाने की बात कही।