School Van Accident

सिरोंज में दो स्कूल वैन भिड़ीं, दो दर्जन बच्चे घायल

सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में दो स्कूल वेन के बीच जोरदार भिंडत हुई है जिसमें लगभग दो दर्जन स्कूली बच्चे घायल होना प्राथमिक तौर पर बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक दीपनखेड़ा थाना अंतर्गत रीनिया से करैया हाट मार्ग पर यह दुर्घटना हुई है। जहां दो स्कूल वेन के बीच आमने सामने से भिडंत होने से लगभग दो दर्जन स्कूली बच्चे घायल हुए है। जानकारी मिली है कि सभी घायल बच्चों को सिरोंज के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

DOWNLOAD

Back To Top