नागदा-खाचरोद में फसलों का सर्वे करने पहुंचे अधिकारी

Nagda Khachrod News

नागदा। उज्जैन जिले के खाचरोद में अधिक बारिश प्रभावित हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का दल खेतों में पहुंचा। बता दें कि इस दौरान विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, पीसीसी सदस्य अनोखी लाल सोलंकी, किसान नेता रामलाल मुकाती, कृषि विभाग अधिकारी और बीमा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खाचरोद और नागदा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में फसलों का निरीक्षण किया।

दरअसल आपको बता दें की खाचरोद क्षेत्र में लगातार बारिश की वजह से सोयाबीन के फूल और फलियां पानी में नष्ट हो गई हैं, जिससे फसल में अफलन और बांझपन की स्थिति बन रही है। हालांकि अब किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की हैं।

DOWNLOAD