बड़नगर सीएमओ कुलदीप किशुक के घर लोकायुक्त की रेड

Lokayukta Raid badnagar

उज्जैन। जिले के बड़नगर नगर पालिका सीएमओ कुलदीप किशुक के घर लोकायुक्त टीम ने रेड की है। बताया जा रहा है कि अनुपात हीन संम्पति के मामले मे लोकायुक्त टीम की द्वारा रेड मारी गई है। जानकारी के मुताबिक सीएमओ कुलदीप किशुक के उज्जैन, बड़नगर और माकड़ौन निवास पर लोकायुक्त टीम द्वारा सुबह के समय रेड मारी गई जिस दौरान करोड़ो की संम्पति मिलने का सिलसिला जारी।

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस को कई दिनों से मामले में शिकायत मिल रही थी कि उन्होंने भ्रष्टाचार कर तमाम संपत्ति जुटाई है। कुछ वर्षों पहले ही नौकरी में आए कुलदीप का रहन सहन करोड़पति की तरह दिखाई दे रहा था। कई जगहों पर मकान दुकान और बैंकों में नगद खाते की जानकारी भी लोकायुक्त को मिली है।

बड़नगर में लोकायुक्त टीम इंस्पेक्टर संतोष जमरा और माकड़ोन में स्पेक्टर राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी है।