बिरलाग्राम पुलिस ने अवैध शराब पकड़ने जगह जगह दी दबिश

Birlagram Police

नागादा। उज्जैन जिले के नागदा में अवैध रूप से बिक रही शराब की खबर मिलने के बाद पुलिस ने जगह जगह दबिश देकर जांच की। बिरलाग्राम थाना प्रभारी रजत सकलेचा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब पीकर महिलाओं को परेशान कर रहे हैं जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबियों के साथ शराब बेचने वाले सोनू को भी गिरफ्तार किया। वहीं पकड़े गए व्यक्ति की निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए जगह जगह दबिश मारी बताया गया कि इस दौरान पिछले केस में फरार गुड्डू को भी पकड़ा गया है।