खकनार – बुरहानपुर जिले में एक जननी एक्सप्रेस वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मारी जिसके कारण तीनों बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दरअसल यह दुर्घटना खकनार थाना अंतर्गत डोयफोड़िया के पास बलवाड़ा की की है जहां से गुजरते हुए जननी एक्सप्रेस वाहन बुरहानपुर की ओर जा रहा था। वहीं मृतकों में दो पुरूष तथा एक महिला शामिल है जो कि ग्राम बसाली जा रहे थे। हालांकि खकनार पुलिस ने मर्ग कायम कर जननी एक्सप्रेस के चालक के खिलाफ अपराध कायम हिरासत में ले लिया है। VIDEO
जननी एक्सप्रेस ने तीन लोगों को मौत के घाट उतारा, बुरहानपुर के खकनार का मामला

