नेपानगर उपचुनावः समोसे तलते दिखीं पूर्वमंत्री अर्चना चिटनिस

Nepanagar MP Upchunav BJP

नेपानगर। पंडित दीनदयाल की जयंती से नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने शंखनाद करते हुए अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है, जिसका शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस की मौजूदगी में हुआ।

  • नेपानगर बीजेपी ने चुनाव प्रचार शुरू किया
  • पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस रहीं मौजूद
  • उपचुनाव में बीजेपीप्रत्याशी हैं सुमित्रा कास्डेकर
  • बीजेपी कार्यकर्ता जोरशोर से प्रचार करते दिखे

बता दें कि नेपानगर सीट से बीजेपी ने सुमित्रा कास्डेकर को अपना प्रत्याशी बनाया है जिनके समर्थन में नेता कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से अभियान की शुरूआत की गई जिस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता जोरशोर से प्रचार करते दिखे।

प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने मातापुर मार्केट की जयहिंद होटल पर समोसे बनाती नजर आई। हालांकि उपचुनाव में जीत के लिए प्रमुख पार्टियां के नेता नए तरीके आजमाते नजर आ रहे हैं।