नेपानगर में 56 लीटर अवैध शराब के साथ युवक पकड़ाया

Illegal Liquor

नेपानगर। बुरहानपुर जिले की नेपानगर पुलिस ने अवैध शराब परिहवन कर रहे युवक को गिरफतार किया है। नेपानगर थाना, एसआई कमलेश यादव के मुताबिक बीती रात मुखबिरी की सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर अवैध शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने सूचना पर तत्काल डवाली फाटे के पास नाकाबंदी की और बाइक चालक को पकड़ने में सफ़लता प्राप्त की। पुलिस ने ग्राम डवाली निवासी अजय के कब्जे से लगभग 56 लीटर महुआ शराब जब्त की है जिसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया। हालांकि मामले की विवेचना जारी है।