साइकिलिंग कर निरीक्षण करने पहुंचे दमोह कलेक्टर

damoh collector cycling

दमोह। दमोह से साइकिलिंग करते हुए एक घण्टे में लगभग 40 किलोमीटर दूर हटा सिविल अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को देखा। आमतौर पर महंगी लक्जरी कारों में चलने वाले अधिकारी को जब लोगों ने साइकिल पर देखा तो आमजन और कर्मचारी भी आश्चर्य में पड़ गए। बता दें कि दमोह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सुबह सुबह अपनी साइकिल से अचानक हटा सिविल अस्पताल के लिए रवान हुए और फिर मौके पहुंचकर निरीक्षण किया।

सुबह सुबह साइकिलंग के माध्यम से कलेक्टर ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया है वहीं हटा अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का हाल भी जाना।

दमोह कलेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गई है जिसके बादबीएमओ औ र डाॅक्टर से चर्चा की गई है। वहीं अस्पताल में डाॅक्टर तथा वाॅर्ड वाय की भी आवश्यकता होना बताया गया। हालांकि हटा में पार्किंग एवं सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त करने की बात दमोह कलेक्टर ने कही।