सिवनी। सिवनी पुलिस की स्पेशल स्कॉड टीम ने 20 किलो गांजा सहित गांजा की अन्तराजीय तस्करी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशो को पकड़ा है। बता दें कि सिवनी में एक बड़ा अन्तराजीय तस्कर गिरोह काम कर रहा है जो मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त है, यही नही सिवनी के करीब एक दर्जन से ज्यादा नवयुवकों भी इस गिरोह में शामिल है जिनका इस्तमाल गांजा बेचने में किया जा रहा है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ से मंडला होकर सिवनी लाए जा रहे मादक पदार्थ गांजे की खेप लाने वाले दो आरोपी नरेन्द्र और संजय को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की पकड़ से इस बड़े गिरोह के सरगना अनिल और दिनेश अभी दूर है।
