छपारा कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ दिया धरना

Chhapara Congress

छपारा। सिवनी के छपारा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना आंदोलन दिया गया। जानकारी के मुताबिक देश में बढ़ती बेरोजगारी, बेहाल अर्थव्यवस्था, कृषि संकट, आर्थिक अराजकता को नियंत्रण करने में केंद्र सरकार को विफल बताते हुए जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सिवनी जिले के छपारा में कांग्रेसियों द्वारा धरना आंदोलन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयकेश सिंह, पवन दिवाकर, कमलेश्वर साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।

DOWNLOAD