सिवनी लाॅकडाउन, नेकी की दीवार टीम का अनूठा प्रयास

seoni neki ki diwar

सिवनी। कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के दौरान सिवनी जिले में लाॅकडाउन के दिन से ही समाजसेवी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे है। इसी क्रम में नेकी की दीवार टीम भी लाॅकडाउन के बाद से ही निरंतर मजदूरों सहित सिवनी नगर के जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। लॉकडाउन के घोषित होने के बाद लगातार लगभग एक माह से नेकी की दीवार टीम इस सेवा कार्य में जुटे हैं, जिसके तहत हजारों की संख्या में लोगों को अब तक भोजन कराया जा चुका है। बताया जा रहा है कि सिवनी के राशि लॉन में भोजन तैयार किया जाता है तथा दो मोवाईल वेन के माध्यम से जरूरत मंदों तक भोजन पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।