पानी की टंकी में नहा रहे थे युवक, वीडियो वायरल के बाद मचा हड़कंप, तीन लोग हिरासत में

Damoh viral video

दमोह। जिले में एक पानी की टंकी में कुछ युवकों के नहाने का मामला सामने आया है जिस संबंध में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल हरकत में आकर लोगों की सुरक्षा के लिए पानी सप्लाय को बंद कराकर तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।दरअसल दमोह के महाराणा प्रताप पहाड़ी पर स्थित पानी की टंकी से कुछ युवकों के नीचे उतरते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक पानी की टंकी में नहाने की बात भी कहता नजर आ रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद दमोह नगर पालिका सीएमओ तथा कोतवाली थाना पुलिस ने कार्यवाही की।

https://youtu.be/2nAAZJ6H4ZY

दमोह नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि एक वीडियो प्राप्त हुआ था जिसमें कुछ युवक पानी की टंकी से नीचे उतर रहे थे। वहीं मौके पर पहुंचकर पानी सप्लाय को रोका गया जबकि सभी युवकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस से बात की गई। दमोह कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है जिसमें तीन लोगों को अभिरक्षा में ले लिया गया है जबकि कार्यवाही जारी है।