जरूरतमंद परिवारों को हटा एसडीओपी ने बांटी राशन साग्रमी

Hatta Damoh Lockdown

दमोह। जिले की हटा एसडीओपी सरिता उपाधयाय द्वारा लाॅकडाउन के समय निरंतर समाजसेवियों के सहयोग से ग्रामीण अचंलों के जरूरतमंदों को राशन तथा मास्क का वितरण किया जा रहा है। बता दें कि हटा एसडीओपी सरिता उपाधयाय ने मड़ियादो पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को मदद कर राशन सामग्री सहित मास्क मुहैया कराए।

हटा एसडीओपी सरिता उपाध्याय के साथ समाजसेवी बबलू राय और मनोज साहू ने मड़ियादो के कलकुआ बंजारा टोला में दिव्यांग और बेसहारे परिवारो को आटा, चावल, दाल व किराना सामग्री के पैकेट वितरित किए जबकि लोगो को मास्क देकर लाॅकडाउन नियमों का पालन करने सहित सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जागरूक किया।