कोटा से छतीसगढ़ जा रहे बच्चे लखनादौन में रूके

kota students lockdown

सिवनी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस समय देश में लाॅकडाउन है जिस दौरान कोटा में फसे विद्यार्थियों को प्रशासन की देख रेख में उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसी के तहत बीति रात कोटा राजिस्थान से छत्तीसगढ़ जा रहे बच्चों को सिवनी जिले की लखनादौन सीमा पर भोजन की व्यवस्था कराई गई। बता दें कि सिवनी जिला प्रसाशन और छत्तीसगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर भोजन की व्यवस्था की। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के लगभग 2 हजार 570 छात्र छात्राओं को उनके घर पहुचाया जा रहा है।