छिबरामऊ में पेड़ों की अवैध कटाई और परिवहन जोरों पर

Trees wood illegal Transportation

छिबरामऊ। कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में इन दिनों पेड़ों की अवैध कटाई और परिवहन के मामले बढ़ते जा रहे है। जिले भर में लकड़ी ठेकेदारों द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई कर परिवहन किया जा रहा है वहीं ताजा मामला छिबरामऊ तथा सिकंदरपुर से सामने आया है। जानकारी मिली है कि पेड़ो की कटाई के बाद लोडिंग वाहन के जरिए पन्नी से ढककर लकड़ियों को आरा मशीन पर ले जाया जाता है, हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन की अनदेखी साफ देखी जा सकती है। वहीं जब एक लोडिंग वाहन में लकड़ी भरी पाई गई और जब चालक से पत्रकारों ने जानकारी लेनी चाहिए तो चालक वाहन को छोड़कर मौके से चला गया।

DOWNLOAD