कन्नौजः खुसटिया के खेत में मिला युवक का अधजला शव

kannauj murder case

कन्नौज। जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर कोतवाली के खुसटिया गांव में निजी ट्यूबबेल के पीछे एक अज्ञात युवक का शव अधजली अवस्था में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित क्षेत्रीय पुलिस एवं फाॅरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की।

https://youtu.be/DvxypM5-Oks

  • सदर कोतवाली के खुसटिया गांव का मामला
  • मौके पर पहुंचे जिले के पुलिस अधिकारी
  • युवक की नहीं हो सकी है शिनाख्त

कन्नौज सीओ, शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि खेत में युवक का जला हुआ शव मिला है, जबकि शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि पीएम रिपोर्ट तथा पहचान होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।