छिबरामऊ विद्युत विभाग ने दी दबिश, अफरा तफरी में छत से गिरी बच्ची

Chhibramau JE

कन्नौज। जिले के छिबरामऊ में चैकिंग करने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर महिलाओं ने बदतमीजी करने का आरोप लगाया है, वहीं अफरा तफरी के दौरान एक बच्ची के भी छत से नीचे गिरने की जानकारी मिली है। दरअसल विद्युत विभाग द्वारा बकाया बसूली करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कर्मचारी ऊंचा विरतिया क्षेत्र में चैकिंग करने पहुंचे। इस मौके पर मौजूद जेई ने एक संदिग्द्ध घर में घुसकर चैकिंग की, वहीं महिलाओं ने जेई पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया।