पिता की हत्या करने वाला गिरफ्तार, कन्नौज के विशुनगढ़ का मामला

Vishungarh Police

विशुनगढ़ – कन्नौज जिले की थाना विशुनगढ़ पुलिस द्वारा पिता की हत्या करने वाले बेटे तथा उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी विजय भान की हत्या का मामला सामने आया था जिसका शव गांव के ही सरदामई बाग के पास मिला था। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी जिसके बाद अब पुलिस को सफलता हाथ लगी है। प्रेसवार्ता के दौरान कन्नौज एसपी, अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक विजय भान शराब पीकर घर में उत्पात मचाता था जिससे परेशान होकर मृतक विजय भानके बेटा सोनू ने अपने दोस्त नरेंद्र के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या  कर शव को ठिकाने लगाया था।

DOWNLOAD