श्रद्धलाुओं से भरा वाहन कंटेनर से टकराया, 8 की मौत

  • श्रद्धलाुओं से भरा वाहन कंटेनर से टकराया, 8 की मौत
  • दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हुई, 3 की हालत गंभीर
  • तालग्राम क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना
  • घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया

कन्नौज में श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार बुलेरो वाहन कंटेनर से टकरा गया। ड्रायवर को नींद की झप्की आने का कारण यह दर्दनाक आदसा हुआ है। प्रथमिक जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में लगभग 8 लोगों की मौत हुई है जबकि 3 की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा वाहन राजस्थान से नीमसार की ओर जा रहा था। यह घटना तालग्राम क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घटित हुई है। फिल्हाल घायलो को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।