Khajuraho Competition

खजुराहो में वेशभूषा एवं नृत्य उत्सव आयोजित

खजुराहो। छतरपुर जिले के खजुराहो सरस्वती शिशु मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित वेशभूषा एवं नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया जहां इस दौरान 10वीं तथा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर नारायण सिंह, मामा गाइड, प्रणव प्रताप सिंह चंदेल, मोहन रजक, राजू राजा सिंह चैहान अनुपम गुप्ता, संस्था व्यवस्थापक महेश अग्रवाल, अध्यक्ष हरिनारायण अवस्थी, प्राचार्य रणमत शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में भगवान कृष्ण के सुंदर वेशभूषा में तैयार नौनिहालों को जजों द्वारा मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कृत भी किया गया, कार्यक्रम में स्वेच्छा शुक्ला एंड ग्रुप तथा गंगा दीक्षित के ग्रुप डांस ने लोगों को काफी रोमांचित किया।

DOWNLOAD

Back To Top