अलीराजपुर के सोंडवा थाना में लोगों ने की तोड़फोड़

Attack on Police Station

Alirajpur – अलीराजपुर में पुलिस की कार्य प्रणाली पर गंभीर आरोप लगे है, आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा कर तोड़फोड़ करने की कोशिश की।

दरअसल मामला अलीराजपुर जिले के सोंडवा (Sondwa) थाना क्षेत्र का है जहां बुटसिंह नामक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर फाँसी लगा कर आत्महत्या की है लेकिन घटना के वाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सोंडवा पुलिस द्वारा व्यक्ति को तंग किया जाता था जिससे प्रताड़ित होकर आत्महत्या की गई है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने सोंडवा थाने का घेराव कर थाने में तोड़फोड़ करने की कोशिश की।

इस पूरे मामले में अलीराजपुर ASP सीमा अलावा (IPS Seema Alawa) ने बताया कि मृतक का पुत्र चोरी के मामले में आरोपी है जिसके संबंध में पूछताछ करने पुलिस आरोपी के घर जाती थी, वहीं पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने की बात पर पुलिस अधिकारी ने साफ इंकार कर दिया।

DOWNLOAD