Theft in House

घर से चोरी हुआ सामान खेत में पड़ा मिला

कोठी। सतना जिले के ग्राम मौहार में देर रात राजेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति के घर को चोरों ने निशाना बनाया जहां घर से चोरी किया गया कुछ सामान पास के खेत में पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक घर से चोरी हुए 3 सूटकेश और 3 संदूक में केवल कपड़े ही भरे हुए थे। बताया गया कि चोरी के समय घर के लोगों की नींद खुली जिसके बाद शोरगुल होने पर चोर मौके से फरार हो गए। वहीं चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोठी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।

DOWNLOAD

Back To Top