51 Idols of Shri Ganesh

देवरी सेवान्यास ने गणेश चतुर्थी पर निशुल्क वितरित की 51 मूर्तियां

देवरी। सागर जिले के देवरी कलां में गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई जगहों पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना धूमधाम से की गई। जहां कुछ लोग छोटी गणेश प्रतिमाएं अपने सिर पर रखकर ले जाते हुए दिखाई दिए तो वहीं ढोल नगाड़ों के साथ युवाओं की टोली गणेश प्रतिमा को धूम धाम से लेजाते नजर आए। जानकारी के मुताबिक देवरी के स्व. त्रिवेणी लख्मीचंद सेवा न्यास समिति द्वारा निशुल्क मूर्तियां वितरित की जाती है जिसके तहत इस बार 51 मूर्तियां निशुल्क वितरित की गई।

DOWNLOAD

Back To Top