सागर में शोभापुर के पास सड़क दुर्घटना, पति पत्नी की मौत

shobhapur sagar

सागर। जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत सागर सिलवानी स्टेट हाईवे 15 पर शोभापुर गांव के पास दो बाइक की आपस में भिंडत हुई जिस दुर्घटना में दो लोगों की मौत जबकि 3 लोग घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक बाइक की आमने सामने से भिंड में पति पत्नी की मौत हुई है, जबकि अन्य 3 घायलों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि एक बाइक जैसीनगर की ओर से जबकि दूसरी बाइक सागर की ओर से आ रही थी तभी शोभापुर गांव के पास यह दुर्घटना हुई। वहीं मृतक की पहचान देवरी निवासी कन्छेदी पटेल एवं अनीता पटेल के रूप में हुई है।