Teachers Day Kurwai

कुरवाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

कुरवाई। विदिशा जिले के कुरवाई विकासखंड शिक्षा विभाग में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथी के तौर पर कुरवाई के विधायक हरि सिंह सप्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष हस्ररूउद्दीन खान के साथ ही विकास खंड अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक हरि सिंह सप्रे में शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया। वहीं कार्यक्रम में सुप्रीम कॉन्वेंट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित भी किया गया।

DOWNLOAD

Back To Top