बेटे की चाह में पति ने पत्नी को किया प्रताड़ित

कुरवाई  – बेटे की चाह में एक पति द्वारा महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। दरअसल विदिशा जिले के कुरवाई शासकीय समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला भर्ती है लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से कोई भी महिला की सुध लेने नहीं पहुंचा है जबकि महिला के साथ उनकी मां अस्पताल में मौजूद रहीं।

ग्राम परेबरा निवासी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति पदम सिंह द्वारा उनका सही इलाज नहीं कराया जा रहा है जिसके कारण ही थाना में भी शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं पुलिस ने महिला को उपचार के लिए विदिशा रेफर करा दिया। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।

You May Also Like

More From Author