वात्सल्य गणपति महोत्सव में शामिल हुईं पर्वतारोही मेघा परमार

Mountaineer Megha Parmar

विदिशा। वात्सल्य स्कूल विदिशा में 2 सितम्बर से 9 सितम्बर तक गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 7 सितम्बर को गणपति महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पर्वतारोही मेघा परमार (Megha Parma) तथा एयर फोर्स विंग कमांडर अनुमा आचार्य  शामिल हुई। वहीं इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जहां स्कूल परिवार के साथ अभिभाव भी मौजूद रहे।

बता दें कि वात्सल्य स्कूल विदिशा का यह गणपति महोत्सव 9 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा जहां इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक तथा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं इस वर्ष स्कूल परिवार का गणपति महोत्सव के दौरान मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों के बीच संदेश देकरजागरूक करने का प्रयास है।

DOWNLOAD