सिरोंज में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत

sironj vidisha

सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज तहसील में एक जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है जिस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। दरअसल सरोंज के ग्राम गंगाखेड़ी निवासी जगदीश मजदूरी करने के लिए ग्राम फजलपुर गए थे जहां कुछ लोगों से विवाद होने के दौरान जगदीश पर हमला हुआ जिसके बाद घायल को सिरोंज के चिकित्सालय लगाया जहां डाॅक्टर ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया।

सिरोंज थाना प्रभारी शकुंतला बामणिया ने बताया कि गंगा खेड़ी के मजदूर का विवाद ग्राम फजलपुर में हुआ था जहां हमले के बाद जगदीश की मौत हो गई है। हालांकि सिरोंज पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।