सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन

दिल्ली – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पिता आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisth) का निधन हो गया है। 89 साल की उमग्र में निधन हुआ है। बता दें कि दिल्ली के एम्स में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह भर्ती को किडनी और लिवर की समस्या के चलते भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि विगत 13 मार्च से आनंद सिंह का इलाज एम्स में चल रहा था।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं।

एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है और डायलिसिस भी चल रहा है। बता दें कि किडनी जब बेहद कम करने की स्थिति में होती है तो सपोर्ट के लिए डायलिसिस किया जाता है।

You May Also Like

More From Author