घेनड़ी। पाली जिले के ग्राम घेनड़ी में मेवाड़ राजस्थानी परम्पराओं की गवरी (Rajasthani Gavri) का आयोजन किया गया जिसे देखने लोगों का सैलाब उमड़ा। बता दें कि घेनड़ी मे हर वर्ष उमरवास कि प्रख्यात गवरी का आयोजन शंकर लाल भोपाजी तथा सम्पत भिल के नेतृत्व में किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में गवरी को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। घेनड़ी पुर्व सरपंच थानाराम सिरवी ने बताया कि कई वर्षों से चली आ रही इस परम्परा के अनुसार एक दिन घेनडी ग्राम में ग्रामीणों के सहयोग से गवरी का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में सरपंच लीला सीरवी, सोहन रावल, जेटुसिह चम्पावत, शिवसेना ग्राम उपप्रमुख सकाराम दहिया, शिवसेना ग्राम सचिव मुलाराम मालविया मुख्य तौर पर मौजूद रहे।
घेनड़ी में आयोजित की गई गवरी

