Jaora News

मल्लाखेड़ी ग्राम में बारिश से फसल प्रभावित, ग्राम में गंदगी का आलम

जावरा। रतलाम जिले के जावरा अंतर्गत मल्लाखेड़ी ग्राम में हुई भारी बारिश के कारण किसानो के खेत मे खड़ी फसले पानी से प्रभावित हुई है जिसके कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि ग्राम के मार्ग पर कीचड़ की समस्या के कारण स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना भी कना पड़ता है। बता दें कि ग्राम के जिम्मेदार भी इस समस्या को लेकर उदासीनता दिखा रहे हैं जिसके कारण स्थित से ग्रामीणों के निजात पाने की संभावनाएं काफी कम नजर आ रही हैं।

DOWNLOAD

Back To Top