Two Died Due to thunderclap

उज्जैन के खजुरिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

नागदा। उज्जैन जिले के ग्राम खजुरिया में सुबह के समय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक अर्जुन सिंह तथा करण सिंह अपने खेत से घर लौट रहे थे वहीं इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों ग्रामीणों की मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में दोनों घायलों को नागदा के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों को सांत्वना देने के लिए नागदा खचरोद विधायक दिलीप सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंचे।

DOWNLOAD

Back To Top