सन् 1988 के बाद नहीं हुई मौहार के मार्ग की मरम्मत

Mouhar Satna

कोठी। सतना जिले के मौहार के मुख्य मार्ग की सन 1987-88 के बाद आज तक मरम्मत नहीं हुई है जिसके कारण स्थानीय रहवासियों के साथ राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की बारिश के समय इस मार्ग पर कीचड़ होने के काण आना जाना और कठिन हो जाता है। ग्राम पंचायत और शासन से मदद ना मिलने पर ग्रामवासियों द्वारा ही रास्ते में बने गड्ढों की मरम्मत, समय समय पर की गई है लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार इसओर ध्यान नहीं दे रहे हैं बता दें कि मौहार में सन 1987-88 में बनी लगभग 2 किलोमीटर लम्बी कच्ची रोड को आज तक पक्का नहीं किया गया है।

DOWNLOAD